किच्छा: महिला पर धारदार हथियार से हमला
किच्छा, अमृत विचार। एक महिला ने पति समेत अन्य रिश्तेदारों पर गाली-गलौज, मारपीट तथा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निकट राधा स्वामी सत्संग आश्रम, वार्ड दो, किच्छा निवासी मिथिलेश गंगवार पत्नी प्रेम शंकर ने कहा कि वह पति के साथ साझे के मकान में रहती थी। विगत 23 मई को रात्रि करीब 10 बजे मिथलेश अपना मकान बदलने के लिए दूसरे मकान में समान शिफ्ट कर रही थी कि इसी दौरान उसके पति प्रताप ने पीड़िता के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और बीच-बचाव को आए जेठानी सुनीता एवं जेठानी के पुत्र रोहित के साथ भी राजेश गंगवार, प्रीति गंगवार, प्रताप गंगवार ने मारपीट की। प्रताप गंगवार ने रोहित को जान से मारने की नियत से उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना में घायल तीनों लोगों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।
