देहरादूनः विदेशी नागरिक का उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। थाना रायवाला क्षेत्र में विदेश की महिला नागरिक के साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, बीते सोमवार 26 जून को विदेशी नागरिक/पीड़िता ने थाना रायवाला पर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर आईपीसी की धारा 354क, 354ग, 354घ, 323, 342, 504 बनाम सोनू पंजीकृत किया गया। 

इस मामले में मंगलवार को महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी जोशी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी निकित कुमार राय उर्फ सोनू पुत्र त्रिलोकी नाथ राय निवासी ग्राम देवरीधाम थाना बिरौल जिला दरभंगा बिहार हाल पता खैरीखुर्द नेपाली फार्म थाना रायवाला देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें- हरिद्वारः शाहजहांपुर के दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 152 ग्राम स्मैक बरामद

संबंधित समाचार