बरेली: गोकशी रोकने में फेल होने पर दरोगा निलंबित, पुलिस महकमे में मची खलबली
बरेली, अमृत विचार। गोकशी रोकने और अपराधियों पर कार्रवाई करने में फेल होने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को भोजीपुरा के दरोगा प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया। जिससे एक बार फिर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जिले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी की सख्ती के बाद भी पुलिस कर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस पर एसएसपी लगातार एक के बाद एक कार्रवाई कर रहे हैं।
भोजीपुरा में तैनात दरोगा प्रमोद कुमार को अपराधियों पर अंकुश न लगाने, गोकशी को न रोकने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने और अपने दायित्वों के विपरीत काम करते हुए कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता को देखते हुए निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढे़ं- बरेली: कोलतार मिक्स बजरी लेकर जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान
