पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर लगेगा अंकुश! रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिए संकेत, जानिए क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि गत नौ मई को हुई हिंसा के बीज सोशल मीडिया ने बोए गए थे; जरूरत पड़ने पर सोशल मीडिया नेटवर्क पर और अधिक अंकुश लगाया जा सकता है। आसिफ ने मंगलवार को ‘जियो न्यूज से कहा था कि अमेरिका, ब्रिटेन और चीन जैसे देश सभी सामाजिक नेटवर्क को विनियमित करते हैं।

 उन्होंने कहा, “नियम और नियामक एक ढांचा है, इसकी निगरानी की जाती है। हमारे देश में सोशल मीडिया का उपयोग लोगों को राज्य के खिलाफ विद्रोह के लिए उकसाने के लिए किया जाता है। गत नौ मई की हिंसा की स्क्रिप्ट सोशल मीडिया के जरिए तैयार की गई थी।” गौरतलब है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़के दंगों को रोकने के लिए सरकार ने देश भर में इंटरनेट का उपयोग बंद कर दिया था और सोशल मीडिया नेटवर्क को कई दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया था। 

नौ मई को सामने आई हिंसा के अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए आसिफ ने कहा कि सेना द्वारा अपने कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई की घोषणा के बाद यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य था कि दंगों के पीछे के अपराधियों की जवाबदेही तय करे। उन्होंने कहा कि इन बाधाओं को दूर किया जा सकता है। 

उन्होंने सेना द्वारा की गई 'त्वरित जवाबदेही' की सराहना की, लेकिन कहा कि नागरिक अधिकारियों को कई चुनौतियों और बाधाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “सैन्य अधिनियम के तहत नागरिकों पर मुकदमा चलाने के कानून को विभिन्न अदालतों में चुनौती दी गई है, सर्वोच्च न्यायालय भी दलीलें सुन रही है।” 

ये भी पढ़ें:- दक्षिण कोरिया ने लगाया उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम को लेकर रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज