महाराष्ट्र के विकास के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है : मुख्यमंत्री शिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि राज्य संतों की भूमि है और आचार्य श्री महाश्रमण जैसे संतों की उपस्थिति से यह और समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। आचार्य श्री महाश्रमण जैन तेरापंथ संप्रदाय से हैं और मुख्यमंत्री ने यहां उनके द्वारा चतुर्मास (तप की अवधि) के आरंभ पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

शिंदे ने कहा कि आध्यात्मिक नेता नशे की लत छुड़ाने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है और उन्होंने राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए आध्यात्मिक नेता का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा, आपके नशा-मुक्ति प्रयासों की तरह राज्य सरकार ने मादक पदार्थ-मुक्त मुंबई अभियान शुरू किया है।

ये भी पढ़ें - मंत्रिमंडल ने एनआरएफ की स्थापना के प्रस्ताव को दी मंजूरी, संसद में आएगा विधेयक

संबंधित समाचार