रुद्रपुरः लंबे समय से मानसिक अवसाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने लोहे के तार का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से मानसिक अवसाद से गुजर रहा था। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार की रात 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भगवानपुर पलडियां निवासी 29 वर्षीय हनुमतेंद्र सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली तो पाया कि युवक देर रात को अपनी घर की छत पर गया और छत पर बनी रेलिंग में लोहे की तार का एक छोर बांधा और दूसरे छोर का फंदा लगाकर अपने गले में डाल दिया।

बाद में युवक ने छत से नीचे की ओर छलांग लगा दी। पूछताछ में पता चला है कि हनुमतेंद्र बिल्डिंग में चलने वाली मशीन का कारीगर था और कई स्थानों से नौकरी को छोड़कर अपने घर पर रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

यह भी पढ़ें- गदरपुरः करंट लगने से किशोरी की मौत, परिवार में कोहराम 

संबंधित समाचार