काशीपुरः ऐसा विरोध करना पड़ गया भारी, जमकर चटकीं लाठियां, अब पुलिस कर रही ये... 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। धान के खेत में पालतू जानवर छोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी, डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पीड़ित की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ढेला बस्ती निवासी सीमा ने बताया कि उसके पति ने खेत में धान की फसल बो रखी है। खेत के बराबर में पक्काकोट निवासी सद्दाम का घर है। पीड़िता ने बताया कि वह आये दिन खेतों में नुकसान पहुंचाने की नियत से जानवर छोड़ देता है। 26 जून की रात को उसका देवर शहादत खेत पर मौजूद था। 

यह भी पढ़ें- काशीपुरः ग्रोसरी स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बमुश्किल फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू 

तभी पड़ोसी सद्दाम ने अपने पांच जानवर फिर से खेत में छोड़ दिए। उसका देवर जानवरों को भगाने लगा। जिस पर सद्दाम अपने साथ नसीम, शादाब, रियाज, सकलैन, सरताज और हसनैन निवासी पक्काकोट को लेकर खेत पर आ गया और शहादत के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। 

हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

यह भी पढ़ें- काशीपुरः रेल टिकट के नाम पर खेल, आखिर कब होगी गुनहगारों को जेल, जानिये पूरा मामला

संबंधित समाचार