काशीपुरः रेल टिकट के नाम पर खेल, आखिर कब होगी गुनहगारों को जेल, जानिये पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। रेल टिकट कैंसिल कराने के नाम पर साइबर ठगों ने पीड़ित के खाते से 1.07 लाख रुपये निकाल दिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर रकम वापस दिलाने की मांग की है। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- काशीपुरः ग्रोसरी स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बमुश्किल फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू 

मोहल्ला किला निवासी राजेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जून की शाम को उनके मोबाइल पर एक रेल टिकट कैंसिल कराने को लेकर एक फोन आया और कॉलर ने उनको एक लिंक भेजा। 

जिस पर क्लिक करने से उनका फोन हैंग हो गया और पीड़ित के अलग-अलग खातों से साइबर ठग ने अलग-अलग बार में 1,07680 रुपये निकाल दिए। पीड़ित ने पुलिस का तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  

यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः लंबे समय से मानसिक अवसाद से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

संबंधित समाचार