चमोली: नंदानगर विकास खंड में पिकअप वाहन गिरा 100 मीटर गहरी खाई में, चालक की मौत
चमोली, अमृत विचार। चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड में बड़ा हादसा हो गया। नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात को एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में गिर गया। थाना नंदानगर द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार पिकअप वाहन रोड से सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। पिकअप वाहन में मौजूद चालक पवन पुत्र जगतार सिंह (24) निवासी पीरुमदारा नैनीताल घायल हो गए। चालक को सीएचसी नंदानगर लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया गया।
