रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटा गायब, पति ने दी तहरीर
रुद्रपुर, अमृत विचार। ग्राम कीरतपुर के रहने वाली एक महिला अपने बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब विवाहिता का कुछ पता नहीं चला तो पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार कीरतपुर पोलडा निवासी लखविंदर सिंह ने बताया कि 19 जून को उसकी पत्नी घर से बेटे को ट्यूशन छोड़ने की बात कहकर घर से निकली थी।
जब टयूशन की समय अवधि बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की गई। मगर कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर लखविंदर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की मांग की। शिकायतकर्ता का कहना था कि अक्सर उसकी पत्नी बेटे को ट्यूशन छोड़कर समय पर घर लौट आती थी। मगर 19 जून को वापस घर नहीं लौटी। पुलिस ने तहरीर आने के बाद विवाहिता व उसके बेटे की खोजबीन शुरू कर दी है।
