मुरादाबाद: पाकबड़ा थाने में तैनात महिला दरोगा की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

बुलंदशहर के घुंघरावली गांव की रहने वाली थी दारोगा रीना चौधरी, पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाने में तैनात दरोगा रीना चौधरी का बीमारी के चलते गुरुवार को निधन हो गया। वह बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना क्षेत्र के घुंघरावली गांव की मूल निवासी थीं। रीना की पाकबड़ा थाने में करीब तीन महीने पहले ही तैनाती हुई थी। इनके पति कृष्ण कुमार सिविल लाइन थाने में दारोगा पद पर तैनात हैं।

पुलिस मीडिया सेल के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान बुखार और उल्टी दस्त की शिकायत के चलते रीना चौधरी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रीना पांच नवंबर 2012 को उप्र पुलिस विभाग में महिला उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती हुई थीं। पाकबड़ा थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रीना चौधरी को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था।

 बुधवार सुबह से उन्हें उल्टी-दस्त भी आ रहे थे। दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे के दौरान दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के समय बुधवार रात करीब पौने आठ बजे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में लाकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अधिकारी और साथी कर्मियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 एसएसपी हेमराज मीना व एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया व अन्य अधिकारियों ने रीना चौधरी के पार्थिव शरीर को कांधा देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इससे पहले पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। गमगीन माहौल में परिजन महिला दरोगा के पार्थिव शरीर को बुलंदशहर ले गए।

नहीं थी कोई संतान
पाकबड़ा थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रीना चौधरी का विवाह करीब पांच-छह साल पहले हुआ था, अभी उनके कोई संतान नहीं थी। उनकी आयु करीब 37 वर्ष थी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के नाम पर 91000 रुपये ठगे, केस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख हुई पार, गणेश और शेषावतार मंदिर पर ध्वज आरोहण की तारीख घोषित
लोहिया का लीवर पॉप एप करेगा नवजात में लीवर रोग पहचान, बाल रोग विभाग ने तैयार किया एआई आधारित मोबाइल एप
11 साल काटने के बाद हाईकोर्ट ने किया दोष मुक्त, मानसिक दिव्यांग किशोरी से दुराचार मामले में हुई थी उम्र कैद की सजा, जानें क्या बोले जज
यूपी में शीतकालीन अवकाश में किया SIR, गर्मियों में जनगणना की जिम्मेदारी; कार्य के बोझ से परेशान शिक्षक कर रहे EL की मांग
कम्युनिटी रेडियो स्टेशनों को सशक्त बनाने की पहल तेज, केजीएमयू में बनी सामूहिक रणनीति