गोरखपुर को वंदे भारत ट्रेन समेत कई सौगात देंगे PM मोदी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। आगामी जुलाई माह में गोरखपुर को बड़ी सौगात मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वंदे भारत गोरखपुर से अयोध्या होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। सूत्रों के अनुसार गोरखपुर जिला प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी गई है। 

पीएम मोदी जिले को कई और बड़ी सौगात भी देंगे। पीएम कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि एवं कृषि तकनीकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी मई माह में ही गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले थे, लेकिन नगर निगम चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते उनका दौरा नहीं हुआ था। 

ये भी पढ़ें -आज प्रयागराज आएंगे CM योगी, कई करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

संबंधित समाचार