मुरादाबाद: कुंदरकी में कार-बस की भिड़ंत में युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/कुंदरकी/अमृत विचार। मुरादाबाद-चंदौसी नेशनल हाईवे स्थित ग्राम कमालपुर फतेहाबाद के सामने कार और बस में भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक ने उपचार को जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि कार सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार कुछ यात्री भी मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों …

मुरादाबाद/कुंदरकी/अमृत विचार। मुरादाबाद-चंदौसी नेशनल हाईवे स्थित ग्राम कमालपुर फतेहाबाद के सामने कार और बस में भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक ने उपचार को जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि कार सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार कुछ यात्री भी मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

टांडा के मोहल्ला भब्बलपुरी निवासी रईस पुत्र यूनुस काजू-बादाम का व्यापार करता है। बुधवार की सुबह वह सामान लेकर कार से कुंदरकी जा रहा था। कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के पास सामने से आ रही एक निजी बस और कार में भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक मोहम्मद फैय्याज निवासी मोहल्ला मनिहारान, रईस अहमद निवासी मोहल्ला भब्बपूरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। उपचार को ले जाते समय फैय्याज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मृतक व घायल के परिजन और टांडा चेयरमैन अस्पताल पहुंच गए। फैय्याज परिवार में सबसे बड़ा था।

पिता की मौत के बाद उस पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। परिवार में चार बहन व पांच भाई और मां है। फैय्याज की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ महेंद्र कुमार शुक्ल ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी की।

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार