अल्मोड़ाः 2018 की आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूल भवन की मरम्मत नहीं, अभिभावकों ने जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकास खंड सल्ट में वर्ष 2018 की आपदा में क्षतिग्रस्त राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैंकड़ा के क्षतिग्रस्त भवन की सालों बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई है। आपदा के दौरान स्कूल भवन की छत को काफी नुकसान पहुंचा था। जिस कारण बारिश का पानी कक्षाओं के अंदर घुसने लगा, लेकिन अभिभावकों की लंबी मांग के बाद भी इस स्कूल के भवन की आज तक मरम्मत नहीं हो पाई।
 
वर्ष 2018 में आई आपदा के दौरान इस विद्यालय के भवन को काफी नुकसान पहुंचा था। तब से बच्चे लगातार इन क्षतिग्रस्त भवनों में शिक्षा प्राप्त करने को मजबूर हैं। जरा सी बारिश होने पर कक्षाओं और भवन के बरामदे में पानी गिरने लगता है। जिस कारण कई बार बारिश में कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाता है और स्कूल में छुट्टी करनी पड़ती है। 

सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह रावत ने बताया कि स्कूल प्रबंधन कई बार विद्यालय भवन का ध्वस्तीकरण कर नया भवन बनाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज चुका है, लेकिन उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बच्चे जान जोखिम में रखकर जैसे तैसे यहां शिक्षा प्राप्त करने को मजबूर हैं। रावत ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अभिभावक आंदोलन की रणनीति बनाने को मजबूर होंगे। 

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ाः आरटीआई के दायरे में आई जागेश्वर धाम मंदिर समिति

संबंधित समाचार