समृद्धि महामार्ग हादसे से महाराष्ट्र सरकार की आंखें खुलनी चाहिए: उद्धव ठाकरे
मुंबई। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे(यूटीबी) प्रमुख एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसे में 26 लोगों की मौत की घटना चौँकाने वाली है और राज्य सरकार की आंखे खुलनी चाहिए।
ठाकरे ने अपने ट्वीट में कहा, “'पिछले एक साल में इस राजमार्ग पर ऐसी दुर्घटनाएं होती रही है तथा अब तक 300 से ज्यादा यात्रियों की जान जा चुकी है। सरकार ने इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई योजना नहीं बनायी है। कम से कम बुलढाणा में हुए हादसे से राज्य सरकार की आंखें खुलनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा , “मैं दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं।”
यह भी पढ़ें- अमेरिकी पत्रिका ने पश्चिम एशिया में भारत के अहम शक्ति के रूप में उभरने पर डाला प्रकाश
