रामनगर: कॉर्बेट के बाद फाटो पर्यटन जोन की आय भी करोड़ो में        

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो करोड़ से अधिक का मिला राजस्व        

रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो जोन ने, इस पर्यटन सीजन में कि रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त किया है। रामनगर जिम कार्बेट नेशनल पार्क पर भले ही हर वर्ष लाखों की संख्या में, देश विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हो लेकिन पिछले दो वर्ष पूर्व में खुले, तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो जोन ने, पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर, जिम कार्बेट नेशनल पार्क की तर्ज पर अपनी अलग छाप छोड़ी है।जब से फाटो जोन की शुरुआत हुई है तब से अब तक के पर्यटन सीजन में 15 जून तक  लगभग 2 करोड़ 65 लाख का रेवेन्यू हासिल कर लिया है।  

डीएफओ प्रकाश चंद आर्या ने बताया कि फाटो जॉन से जंहा सरकार को लगभग 2 करोड़ 65 लाख का रेवेन्यू तो दिया है, साथ मे स्थानीय लोगों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है।

उन्होंने बताया कि  फाटो जोन से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लगभग 12 लाख रुपये का व्यवसाय मिला है, डीएफओ आर्य ने बताया कि, कॉर्बेट नेशनल पार्क के दो जोन को छोड़कर अन्य सभी जोन लगभग बंद हो चुके है।

इस वजह से  भी फांटो जोन में पर्यटको के आने की उम्मीद है। रास्तों को लेकर उन्होंने बताया कि, बरसात की वजह से जो रास्ते बंद हो जाते हैं, उनको भी दुरुस्त किया जाएगा, इससे पर्यटकों को आने जाने में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।

 

संबंधित समाचार