रानीखेतः चिकित्सकों का एक साथ ट्रांसफर होना बन गई मरीजों के लिए मुसीबत
रानीखेत, अमृत विचार। शहर में स्थित गोविंद सिंह मेहरा राजकीय नागरिक चिकित्सालय में एकमुश्त 9 चिकित्सकों के स्थानांतरण से दूरदराज से आने वाले मरीजों की फजीहत हो रही है। मजबूरन उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सालयों की शरण लेनी पड़ रही है।
पूर्व में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर आगाह किया था कि जल्द चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा। वहीं, क्षेत्रीय विधायक भी इस मुद्दे को लेकर मौन साधे हुए हैं।
गौरतलब है कि विगत माह नागरिक चिकित्सालय में सीएमएस सहित 9 चिकित्सकों के तबादले किए गए। जिससे चिकित्सालय में दूरदराज क्षेत्रों से उपचार करने वाले मरीजों को लाचार होकर लौटना पड़ रहा है। चेतावनी दी थी कि जल्द चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की गई तो आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उसके बाद भी वर्तमान समय तक यहां चिकित्सको की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें- Joshimath Crisis: जोशीमठ में भू-धंसाव से फिर सहमे लोग, जमीन में हुए बड़े-बड़े गड्ढे, सरकार के लिये कही ये बात
