हम ने एक बार फिर राजग से जोड़ा नाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बुधवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की घोषणा की। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने यहां अपने सरकारी आवास पर संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। पूर्व …

पटना। बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बुधवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की घोषणा की।

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने यहां अपने सरकारी आवास पर संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मांझी मंगलवार को राजग में शामिल होने वाले थे लेकिन अचानक उन्होंने निर्णय बदला और आनन-फानन में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर राजग में शामिल होने की घोषणा कर दी।

मांझी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर उनकी पार्टी राजग में शामिल हो रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर उनकी अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा कोई मुद्दा ही नहीं है।

संबंधित समाचार