खटीमा: दत्तक पुत्र ने लगाया को घर से निकालने का आरोप
खटीमा, अमृत विचार। एक दत्तक पुत्र ने घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने खटीमा एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्र में कहा है कि 15 वर्ष की आयु में निराश्रित होने के चलते यूपी के पीलीभीत जिला क्षेत्र की एक महिला ने उसे दत्तक पुत्र बनाया। 15 वर्ष पहले उसे यूपी से उत्तराखंड के एक गांव में लेकर आए और पैतृक संपत्ति बेचकर मकान बनाया। पिछले कुछ समय से घर में रहने से मना कर रही है। एसडीएम ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
