Kanpur News : रिंग रोड के आस-पास के क्षेत्र KDA से जुड़ेंगे, 112 नए गांव को सीमा में किया जाएगा शामिल
कानपुर में रिंग रोड के आस-पास के क्षेत्र केडीए से जुड़ेंगे।
कानपुर में रिंग रोड के आस-पास के क्षेत्र केडीए से जुड़ेंगे। वहीं, 112 नए गांव को सीमा में शामिल किया जाएगा।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की 137वीं बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास किये गए। इस दौरान केडीए के क्षेत्र विस्तार का निर्णय लिया गया।अब कानपुर देहात, नगर और उन्नाव के 112 गांव केडीए की सीमा में आएंगे। इसका प्रपोजल बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इसके बाद रिंग रोड के आस-पास के जुड़े क्षेत्र अब केडीए सीमा में ही आएंगे।
इससे पहले 29 गांव को शामिल किया गत था लेकिन अब 5 गांव को प्रस्ताव से हटा लिया गया है। क्योंकि यह गांव उन्नाव प्राधिकरण के क्षेत्र में पहले से हैं। इसमें कानपुर सदर से 21, नर्वल के 18, बिल्हौर के 40, अकबरपुर माती के 11, मैथा 13 और उन्नाव से 28 गांव शामिल हुए हैं। यह जमीन कुल 27 हजार 194 हेक्टेयर होगी।
भूखंडों के बदले मिलेंगे फ्लैट
केडीए बोर्ड की बैठक में फैसला हुआ कि जो भूखंड विवादित हैं और उन्हें आवंटन नहीं किया जा पा रहा है, उसके बदले आवंटियों को फ्लैट दिए जाएंगे। इसके साथ ही खाली फ्लैट की बिक्री बढ़ाने के लिए निर्णय हुआ कि अब मार्च 2024 तक फ्लैट के रेट नहीं बढ़ेंगे।
