रामनगर: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थी कृपया ध्यान दें! परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवम इंटर मीडिएट के परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की अंतिम तिथि घोषित कर दी है। हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थी 200 रुपये निर्धारित शुल्क के साथ 31 जुलाई 2023 तक व हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षार्थी 600 रुपये शुल्क के साथ अपने आवेदन पत्र 14 अगस्त तक जमा कर सकते है।

बोर्ड की सचिव डॉ नीता तिवारी ने बताया कि इसी तरह इंटरमीडियट के संस्थागत परीक्षार्थी 350 रुपये 31 जुलाई 2023 तक जमा कर सकते है जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थी 700 रुपया शुल्क के साथ अपना आवेदन पत्र 14 अगस्त तक जमा कर सकते है। उन्होंने बताया की हाइस्कूल एवम इंटरमीडियट के व्ययक्तिगत परीक्षार्थी 150 रुपया विलम्ब शुल्क के साथ अपना आवेदन 24 अगस्त तक जमा कर सकते है।

डॉ तिवारी ने बताया कि अंकपत्र शुल्क 10 रुपया, केवल एक विषय का शुल्क 150 रुपया निर्धारित किया गया है। अंतिम तिथि के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे। उन्होंने इसकी सूचना राज्य के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों व मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी: बंदरकोट में बोल्डर आने से रास्ता में फंसी एम्बुलेंस 

 

संबंधित समाचार