शान्तिपुरी: पेपर मिल का गंदा पानी बह रहा खेतों में 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चारा खाने से मवेशी पड़ रहे हैं बीमार, ग्रामीणों में रोष 

शान्तिपुरी, अमृत विचार। ग्राम जवाहरनगर स्थित पहा नदी में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं से छोड़े जाने वाले गंदे पानी से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बहादुर सिंह अधिकारी, राधाबल्लभ डिमरी, एमसी पाण्डे आदि ग्रामीणों ने बताया कि पेपर मिल से निकले वाले गंदे पानी के ट्रीटमेंट के लिए फैक्ट्री में अलग से प्लांट लगाया हुआ है।

इसके बावजूद पेपर मिल रात्रि के समय गंदे पानी को पहा नदी में प्रवाहित कर देता है। जिस कारण यह पानी ग्रामीणों के खेत किनारे जमा हो जाता है। इससे पशुओं के लिए लगाया चारा खराब हो रहा है। इस चारे को मवेशी खा रहे हैं तो बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नदी में विशालकाय मगरमच्छ भी रहते हैं। जो चारा काटते समय गांव की महिलाओं के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से सेंचुरी के गंदे पानी पर तत्काल अंकुश लगावाने तथा मगरमच्छों को पकड़ कर अन्यत्र भिजवाने की मांग की है।
                       
सेंचुरी के गंदे पानी प्रवाह को रोकने के लिए कई बार मिल प्रशासन को पत्र दिया गया। नदी का पानी गंदा होने के कारण मगरम-छ दिखाई नहीं देते जो ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं। जिस पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों को साथ लेकर जनआंदोलन करेंगे।           - मोहन चंद्र पाण्डे, कांग्रेस जिला महामंत्री उधमसिंहनगर

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता