हल्द्वानी: गौला का जलस्तर गिरकर 1500 क्यूसेक हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलस्तर सामान्य होने से शुक्रवार को बंद रहे गौला बैराज के सारे गेट

गुरुवार को पानी हो गया था 12.5 हजार क्यूसेक से ऊपर, बंद करने पड़े थे सभी गेट

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला का जलस्तर शुक्रवार को 1500 क्यूसेक से भी निचले स्तर तक गिरा। शुक्रवार को शहर में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी और दोपहर तक भारी बारिश रही।

गौला बैराज के इंचार्ज मनोज तिवारी ने बताया कि शहर में बहुत अधिक बारिश हुई लेकिन पहाड़ों में तुलनात्मक रूप से कम बारिश होने के कारण गौला के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर सामान्य होने के कारण शुक्रवार को  बैराज के सभी गेट बंद रहे और फिल्टर प्लांट को सामान्य रूप से जलापूर्ति की गई।

जबकि गुरुवार को गौला बैराज का जलस्तर 12.5 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था जो कि इस मानसून का अभी तक का उच्चतम स्तर रहा। इस कारण बैराज के सभी गेट बंद करने पड़े थे और फिल्टर प्लांट को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता और शीशमहल फिल्टर प्लांट इंचार्ज नीरज तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को बैराज से पानी की सामान्य आपूर्ति हुई जिससे प्लांट को बंद करने की जरूरत नहीं पड़ी।

 

 

संबंधित समाचार