शाहजहांपुर: बाबू का सफाई कर्मचारी संग रंगरेलियां मनाते वीडियो वायरल, विहिप ने जताया गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाबू पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग, कहा कार्रवाई न हुई तो करेंगे आंदोलन, थाना जलालाबाद क्षेत्र का मामला

डेमो इमेज

शाहजहांपुर, अमृत विचार: बाबू का सफाई कर्मचारी संग रंगरेलियां मनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बाबू महिला को अपने पास बुलाते और अश्लीलता करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा ऐतराज जताते हुए आरोपी बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर विहिप ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

हाल ही में जलालाबाद क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक अधेड़ व्यक्ति और लगभग 40 वर्षीय महिला दिखाई दे रही है। महिला सामान्य कपड़ों में है जबकि व्यक्ति शूट-बूट में है। पहले यह वीडियो जलालाबाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। धीरे-धीरे वीडियो जलालाबाद से निकल जिला मुख्यालय पर पहुंच गया। यहां लोगों ने इसे देखा।

इस दौरान पता चला कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जलालाबाद की नगर पालिका में बड़ा बाबू है और महिला एक सफाई कर्मचारी है। वीडियो में दिख रहा बाबू महिला को इशारा करके अपने पास बुला रहा है। कई बार महिला उसकी बात को अनदेखा भी कर रही है, लेकिन फिर डरते-डरते उसके पास आ रही है। बाबू महिला के साथ कई बार अश्लीलता करते हुए देखा जा सकता है।

शुक्रवार को इस बात की जानकारी विहिप नेता राजेश अवस्थी को हुई तो वह अपने साथियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के प्रकरणों में शाहजहांपुर अव्वल नंबर पर चल रहा है। सरकार की ओर से इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। वह बार-बार लव जिहाद से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक महिला और बाबू का वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें दूसरे समुदाय का व्यक्ति महिला का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। आरोपी एक बाबू है। ऐसे में संभव है कि वह डरा-धमका कर या प्रलोभन देकर महिला को अपने पास बुला रहा हो।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। अवस्थी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विहिप आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन को 20 वर्ष की कैद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज