बरेली: एनसीडी क्लिनिक चल रहा था पर विभाग को पता नहीं, 300 बेड अस्पताल में स्टाफ 10 दिनों से दे रहा था सेवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एडीएसआईसी ने स्टाफ को सेवाएं खत्म करने का दे दिया लेटर

बरेली, अमृत विचार: 300 बेड अस्पताल में नॉन कम्युनिकेबल डिसीज (एनएसडी) क्लिनिक शुरू हो गया लेकिन विभाग को इसका पता ही नहीं चला। यहां स्टॉफ करीब एक सप्ताह से सेवाएं दे रहा था लेकिन अब फिर से जिला अस्पताल में स्टॉफ को वापस बुला लिया गया। ऐसे में अब दोबारा जिला अस्पताल में क्लिनिक शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

ये भी  पढ़ें - बरेली: बीजामऊ के लोग बोले- धन्यवाद अमृत विचार, हर पात्र को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

300 बेड अस्पताल में ओपीडी शिफ्ट करने के दौरान जिला अस्पताल में संचालित हो रहा एनसीडी क्लिनिक भी शुरू होना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। करीब सात महीने तक एनसीडी क्लीनिक कहां संचालित हो रहा था इसकी जानकारी किसी अफसर के पास नहीं थी।

इसके साथ ही पहले जो स्टाफ क्लिनिक पर तैनात था उसको मानसिक अस्पताल से अटैच कर दिया गया था, लेकिन बीते दिनों स्टाफ की मांग पर एडीएसआईसी ने स्टाफ वापस मंगा लिया। जानकारी के अभाव के चलते वापस आने पर स्टॉफ करीब 10 दिनों से स्टाफ 300 बेड अस्पताल के कमरा नंबर 10 में क्लिनिक में अपनी सेवाएं दे रहा है।

अब एडीएसआईसी ने स्टाफ को जिला अस्पताल में सेवाएं न देने पर संविदा समाप्ति को लेकर पत्र जारी कर दिया। जिस कारण स्टाफ ने शुक्रवार को दोबारा जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है।

ये भी  पढ़ें - बरेली पीएम आवास: पात्र को अपात्र दिखाने पर सचिव निलंबित

संबंधित समाचार