खटीमा: दहेज उत्पीड़न का आरोप, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
खटीमा, अमृत विचार। एक विवाहिता ने पति समेत तीन ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम मझोला निवासी प्रीति रस्तोगी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 21 अप्रैल 2022 को उसकी शादी जिला बरेली के थाना किला के मोहल्ला 151 गठैया निवासी आरोपी शंकर रस्तोगी के साथ हुई थी।
शादी में 11 लाख रुपये नकदद, सोने के जेवर सामान आदि दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसके पति व जेठ, जेठानी उस पर अपने मायके का मकान हमारे नाम करवाने की मांग की। मना करने पर तलाक की धमकी दी। आरोप है कि 18 मार्च को जेठ ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
उसने जान बचाने के लिए मायके का मकान पति का नाम करने के लिए हां कर दी। उसने मायके वालों को इस बारे में बताया तो 19 मार्च 2023 को उसके ससुराल गए। लेकिन ससुराल वालों ने घर से भगा दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति शंकर रस्तोगी, जेठ कन्हैया रस्तोगी, जेठानी सविता रस्तोगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना एसआई ललित बिष्ट को सौंपी गई है।
