बागेश्वरः युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत भराड़ी निवासी एक युवक ने जहर गटक लिया। परिजन आनन-फानन में सीएचसी कपकोट ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें- काशीपुरः लाखों रुपये हड़पने के दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

 

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, भराड़ी निवासी उमेश सिंह ऐठानी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कपकोट ले गए। जहां से उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने अनुसार उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें- देहरादूनः समिति के बकायेदार किसानों का पैसा माफ करने की घोषणा, चुनाव में पारदर्शिता लाने के दिये संकेत

संबंधित समाचार