Khatima News: ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
खटीमा, अमृत विचार। एक युवती को ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर यूपी क्षेत्र के एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Bajpur News: दहेज के लिए मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
महिला ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 2020 के उसके पुराने फोटो व वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही उसके परिवार को फोन पर गाली-गलौच व जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- Kashipur News: पुलिस ने फेरा पानी, चोरी की फिराक में घूम रहे तीन गिरफ्तार
