Kichcha News: रोज झूलती झूला लेकिन एक दिन आ गया काल, फंदा गले में फंसा, बालिका की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। घर में साड़ी से बनाए गए झूले में झूलते समय 12 वर्षीय बालिका के गले में फंदा लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालपुर चौकी अंतर्गत ग्राम देवरिया भूडा निवासी चंदन सिंह की 12 वर्षीय पुत्री खुशी रविवार की सुबह घर पर अकेली थी। 

यह भी पढ़ें- Gadarpur News: बौर नदी में बहा बुजुर्ग, SDRF की 30 सदस्यीय टीम व पीएसी ने शुरू किया सर्च अभियान

कुछ देर बाद परिजन जब घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजन बालिका को तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें- Rudrapur News: पर्स लूट की जून व जुलाई में दर्ज हुई 06 रिपोर्ट, जानें अब तक क्या करती रही पुलिस 

संबंधित समाचार