बरेली: नाथ मंदिरों पर स्वास्थ्य टीमें तैनात, जरूरत पर तुरंत मिलेगा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कांवड़ियों को लेकर नाथ मंदिरों में रविवार रात स्वास्थ्य टीमें तैनात कर दी गईं। कांवड़ियों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने पर टीमें उनका इलाज करेंगी। सीएमओ के आदेश पर सात नाथ मंदिरों में दो शिफ्टों में टीमों की ड्यूटी लगाई है। टीम में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मी शामिल हैं। टीमें सोमवार रात 8 बजे तक मंदिरों में मुस्तैद रहेंगी।

हाईवे पर भी टीमें रहेंगी तैनात
टीमों के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि मीरगंज, भोजीपुरा, क्यारा समेत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीमों को लगाया गया है। यहां कांवड़ियों के लिए जीवन रक्षक दवाओं के साथ ही अन्य संसाधन मौजूद रहेंगे। सभी केंद्रों पर एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: पारुल गईं मुरादाबाद, निधि बनीं एसडीएम फरीदपुर

 

संबंधित समाचार