लखनऊ : सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भींड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सावन के पहले सोमवार पर आज लखनऊ के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए भक्त सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारों में खड़े नजर आये।

हाथों में पूजा की थाल लिये श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही मंदिरों में पहुंचने लगे। भोले के दर्शनों के लिए सभी मंदिरों में भक्तों की आतुरता देखते ही बन रही थी। अपने आराध्य की एक झलक पाने और उन पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी है।

आज के दिन राजेन्द्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में भोलेनाथ की भस्म आरती हुई। वहीं मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव की आरती महंत देव्यागिरी ने की। कोनेश्वर मंदिर भगवान शंकर का भव्य श्रृंगार किया गया था।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : एसजीपीजीआई की दवाएं बेअसर, इसलिये डॉक्टर लिख रहे हैं हमारी दवा, निजी कंपनी के एजेंट का दावा

संबंधित समाचार