रामनगर: टेम्पो की टक्कर से भाजपा नेत्री की मौत  

Amrit Vichar Network
Published By Shweta Kalakoti
On

रामनगर, अमृत विचार। टैंपू से उतरकर अपने घर जा रही भाजपा नेत्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसको रामनगर चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर के निजी चिकित्सालय में उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2023-07-10 at 11.34.34 AM

भाजपा नेत्री की मौत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया। ग्राम ढिकुली निवासी नंदी रावत उम्र 48 साल पत्नी गोविंद सिंह रावत बीजेपी में ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष थी। बीती शाम टैंपू से अपने घर जा रही थी।

नंदी जब ढिकुली में  सड़क पर टैंपू से उतरकर अपने घर की ओर चली तो दूसरी तरफ से अज्ञात बाइक सवार ने नंदी को जोरदार टक्कर मार दी। खून से लथपथ नंदी रावत को तुरंत रामनगर चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई काशीपुर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उधर नंदी की मौत की खबर सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, जगमोहन बिष्ट, पूरन नैनवाल, महिला मोर्चा अद्यक्ष नीमा मठपाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: "जेल से छूटते ही तेरे पति को निपटा दूंगा और तुझसे करूंगा शादी"
 

संबंधित समाचार