काशीपुर: पति पर दहेज में दस लाख व बाइक मांगने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने पति पर दहेज में 10 लाख व बाइक समेत अन्य सामान नही लाने पर उत्पीड़न करने और उसे तलाक का नोटिस भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

थाना कुंडा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च को 2021 को उसका विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार नाजिम खान निवासी अफजलगढ़, बिजनौर व हाल निवासी थाना साबिक के साथ हुआ था। शादी के बाद वह एक दिन अफजलगढ़ में रही। उसके बाद पति उसे काशीपुर ले आया।

महिला का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही पति नाजिम ने दहेज में 10 लाख रुपये व बाइक इत्यादि सामान की मांग करने लगा। इस दौरान पति का व्यवहार भी बदल गया। महिला ने आरोप लगाया कि गर्भवती अवस्था में उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका गर्भ गिर गया। आरोप है कि दहेज की खातिर उसका पति उसे जान से मारने व तलाक देने की धमकी दे रहा है। साथ ही उसने तलाक का नोटिस भी भेज दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

संबंधित समाचार