हल्द्वानी: शताब्दी एक्सप्रेस से महिला का पर्स लूटकर भागा लुटेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शताब्दी एक्सप्रेस से सफर कर रही एक महिला का पर्स लूटकर लुटेरा फरार हो गया। महिला की तहरीर पर जीआरपी काठगोदाम ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

 सतीबाग रांझावाला रायपुर देहरादून निवासी ईशा थापा ने जीआरपी थाने को दी तहरीर में कहा कि बीती 5 जुलाई को वह काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नैनी दून जन शताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुई थी और उसे देहरादून जाना था।

काठगोदाम से निकली ट्रेन लालकुआं के आउटर पर रुकी और तभी तकरीबन 20 साल का युवक उनका पर्स लूटकर फरार हो गया। आनन-फानन में ईशा ने इसकी सूचना टीटी को दी थी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अब इस मामले में जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है। ईशा का कहना है कि पर्स में जेवर के साथ तमाम जरूरी कागजात थे।

संबंधित समाचार