बरेली: छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के आरोपी को छोड़ने वाले शाही थानाध्यक्ष निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने की कार्रवाई

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। दुष्कर्म जैसे मामलों में समझौता कराने वाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को छोड़ दे रही है। शाही थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया। इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को शाही थानाध्यक्ष बलवीर सिंह को निलंबित कर दिया। थानाध्यक्ष के खिलाफ एसएसपी के पास कई अन्य शिकायतें भी पहुंची थीं। जांच में उन शिकायतों में भी थानाध्यक्ष दोषी पाए गए।

शाही थाने में जून में छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप है कि इस मामले में थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने आरोपी को एक रात थाने में बैठाने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। इस पर थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को ही धमकाया।

यही नहीं मामले की जानकारी भी थानाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को नहीं दी थी। इसके अलावा आईजीआरएस पर हुई शिकायतों के निस्तारण कराने में भी थानाध्यक्ष फिसड्डी साबित हुए। कई बड़े मामलों में भी विवेचनाएं भी नहीं हो सकीं। थानाध्यक्ष की लापरवाही की शिकायतें भी एसएसपी को कई बार मिलीं। जांच में बलवीर सिंह दोषी पाए। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर सीसीटीएनएस प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र पाल सिंह को थाना प्रभारी शाही बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: BDA ने की कार्रवाई, लाल फाटक रोड पर चार अवैध मकानों को किया सील

संबंधित समाचार