Jalaun News : पानी कनेक्शन की शिकायत का फर्जी निस्तारण, डीएम से की संबधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में पानी कनेक्शन की शिकायत का फर्जी निस्तारण।

जालौन में पानी कनेक्शन की शिकायत का फर्जी निस्तारण। डीएम से संबधित के खिलाफ की कार्रवाई की मांग।

जालौन, अमृत विचार। सामुदायिक शौचालय में पानी का कनेक्शन न होने की शिकायत की गई। जांच कर रहे सहायक विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ता पर ही जलापूर्ति का कनेक्शन तोड़े जाने की रिपोर्ट लगा दी। इस फर्जी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। लेकिन शौचलय में पानी का कनेक्शन न होने सके चलते ग्रामीण उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शौचालय में पानी का कनेक्शन लगवाए जाने की मांग की थी। उक्त शिकायत का निस्ताारण सहायक विकास अधिकारी द्वारा बीती दो जून को किया गया।

जिसमें सहायक विकास अधिकारी ने निस्तारण आख्या में 26 फरवरी 2022 को सामुदायिक शौचालय में जलापूर्ति के लिए पानी का कनेक्शन कराने की रिपोर्ट लगा दी। शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह सेंगर द्वारा जान बूझकर तोड़ दिया गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने दी गई जांच आख्या के संदर्भ में स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन की मांग की थी।

जिसके बाद उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जल जीवन मिशन द्वारा शौचालय में कोई कनेक्शन ही नहीं दिया गया। अब शिकायतकर्ता ने डीएम से फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार