Chardham Yatra 2023: सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 3000 यात्री किए गए रवाना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। हालांकि केदारनाथ यात्रा का संचालन बरकरार है। बुधवार सुबह 11 बजे तक 3000 यात्री केदारनाथ धाम की ओर रवाना किए गए। 

आईजी गढ़वाल करन नगनियाल ने बताया है कि अभी मौसम वहां ठीक है इसलिए यात्री भेजे जा रहे हैं। मौसम खराब होने पर यात्रा रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इस खौफनाक मौसम के बीच भी केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी नहीं आई है। मंगलवार को 24 हजार से अधिक भक्तों ने हेमकुंड और चारधाम के दर्शन किए। 

बीकेटीसी द्वारा जारी आंकड़ें 

1. बदरीनाथ               5583 

2. केदारनाथ              6697 

3. गंगोत्री                   8708 

4. यमुनोत्री                2034 

5. हेमकुंड                1370 

 

यह भी पढ़ें: कोटद्वार: कार अनियंत्रित होकर खोह नदी में जा गिरी, 4 गायब, 1 लापता 

 

 

संबंधित समाचार