हल्द्वानी: पर्यावरण मित्र से गालीगलौज करने के आरोपी के खिलाफ एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्यावरण मित्र को स्कूटी से टक्कर मारने और गालगलौज करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

आलोक निवासी गांधी नगर ने बनभूलपुरा थाने में पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि वह नगर निगम में पर्यावरण मित्र है। वह बीते बुधवार को दूसरी पाली में करीब 3:25 बजे मलिक के बगीचे की ओर जा रहा था।

इस बीच चेनरगेच बेकरी के समीप सामने से स्कूटी सवार मो.आसिफ ने टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो गालीगलौज की और जाति सूचक शब्दों से पुकारा। इधर तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार