अमरोहा: सांड़ के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, 10 दिन पहले किया था हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। सांड़ के हमले से घायल महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। 10 दिन पूर्व खेत से लौट रही महिला के पेट में सांड़ ने सींग घोंप दिया था। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली निवासी छत्रपाल सिंह की पत्नी छत्रपाली चार जुलाई की दोपहर खेत से घर लौट रही थी। जैसे ही वह मंगरौली कनेटा लिंक मार्ग पर पहुंची तभी सड़क पर खड़े सांड़ ने अचानक छत्रपाली पर हमला बोल दिया था। उसके पेट में सींग घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 

आनन-फानन में डायल 108 एंबुलेंस से महिला को गंभीर हालत में नगर के सीएचसी में भर्ती कराया था, वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया था। शुक्रवार तड़के घायल छत्रपाली ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिसके चलते आए दिन छुट्टा पशु किसी पर भी हमला कर देते हैं।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: भैंस को बचाने के प्रयास में युवक की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार