Ranikhet News: सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल कराने धरना जारी, पिछले 120 दिन से हो रहा प्रदर्शन
रानीखेत, अमृत विचार। सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगर पालिका में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना 120वें दिन भी जारी रहा। समिति ने सिविल एरिया को रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका में समायोजित नहीं किये जाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को भी संघर्ष समिति के लोग धरने पर डटे रहे। धरने पर गिरीश भगत, उमेश भट्ट, कैलाश पांडे, हेमंत माहरा, दीपक गर्ग, भैरव दत्त पांडे, दीप बिष्ट, हरीश अग्रवाल, शकील अहमद, खजान जोशी, जयंत रौतेला, नेहा माहरा, लक्ष्मी दत्त पांडे, हरीश मैंनाली आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Khatima News: लकड़ी व्यापारियों ने रखी जगह या मुआवजा देने की मांग, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी से की मुलाकात
