टनकपुर: आमबाग ज्ञानखेड़ा संपर्क मार्ग बारिश से क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने की उठाई मांग 

टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर से लगा आमबाग ज्ञानखेड़ा संपर्क मार्ग जगह-जगह भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से एक ओर जहां इस मार्ग में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, वहीं ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को आने जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इधर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस मार्ग को ठीक किए जाने की पुरजोर वकालत की। टनकपुर से लगे आमबाग ज्ञानखेड़ा संपर्क मार्ग में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। क्षेत्र में जगह-जगह लोगों की ओर से दीवार और मकान बनाने से जल निकासी नहीं हो पा रही, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा।

कई स्थानों पर अधिक जलभराव होने से मार्ग में बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। साथ ही आवाजाही में लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

इधर पूर्व ग्राम प्रधान कमला चन्द, पूर्व बीडीसी सदस्य मीरा पंत, सतीश चन्द, सुभाष चन्द, दलीप चन्द, दीपक जोशी, मोहनपुर की ग्राम प्रधान राधिका चन्द, आमबाग की ग्राम प्रधान मोहनी चन्द, ज्ञानखेड़ा के ग्राम प्रधान नरी राम, बीडीसी सदस्य गीता सेठी, पूर्व बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, गोवर्धन पंत, ईश्वर राम, भीम राम, गंभीर राम समेत तमाम ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक किए जाने के साथ-साथ जल निकासी के लिए भी उचित प्रबंध किए जाने की पुरजोर वकालत की है। 

यह भी पढ़ें: टनकपुर: प्रिंट रेट से अधिक दाम पर बेची जा रही शराब 
 

संबंधित समाचार