Tomato Rate Spike: दो दिन बाद पहुंची टमाटर की खेप, 250 रुपये प्रति किलो के भाव में हो रही बिक्री
देहरादून, अमृत विचार। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते टमाटर दून नहीं पहुंच पा रहे थे। सड़क व रास्ते बंद होने के कारण चकराता, त्यूनी, थत्यूड़ से टमाटर के खेप तराई इलाकों में नहीं पहुंच पा रही थी।
सड़क बंद होने से पहले एक हजार क्विंटल से अधिक टमाटर पहाड़ से मंडी पहुंचाये जा रहे थे। लेकिन बीते 2 दिन में 600 क्विंटल तक की गिरावट आई है और केवल 400 क्विंटल टमाटर ही मंडी पहुंच रहे हैं। फलस्वरूप टमाटर के दाम 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया, शुक्रवार को मौसम में मिली राहत के बाद 15 जुलाई को पहाड़ी इलाकों से टमाटर की खेप आने की उम्मीद है। जबकि अगले कुछ दिनों में चिंतामणि मंडी से भी टमाटर और अन्य सब्जियां दून पहुंचेंगी। इसके बाद टमाटर और सभी सब्जियों के दामों में गिरावट आने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
