टिहरी: बारिश के चलते सड़कें अवरुद्ध, ग्रामीणों को झेलनी पड़ी दिक्कतें
नई टिहरी, अमृत विचार। इस महीने टिहरी जिले को बारिश से राहत मिली है। बारिश के चलते जगह-जगह भू-धंसाव हो रहा था। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण गांवालों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। बारिश ने हाल इतना बेहाल कर दिया था कि भेलुंता मय हलेथ मोटर मार्ग पर 10 जुलाई को हुए भंधसाव के बाद सड़क छह दिन बाद भी नहीं खुल पाई है। इस मार्ग से तीन-चार गांव के लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। इस बावत लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने कहा कि अधिकतर बंद मार्ग खोल दिए गए हैं। भेलुंता मय हलेथ मार्ग पर बड़े क्षेत्र में भूधंसाव हुआ है, उसका ट्रीटमेंट करने में अभी समय लगेगा। अन्य बंद मार्गों को भी जल्द खोल दिया जाएगा।
