चंद्रयान-3 की सफलता पूरी मानवता के लिए शुभ संकेत : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पूरी मानवता के लिए शुभ संकेत है। मोदी ने चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीसरी महत्वकांक्षी परियोजना के लिए शुभकामनाएं देने के वास्ते भूटान के अपने समकक्ष लोटे शेरिंग का शुक्रिया अदा किया।
Thank you, Excellency, for your warm words. Indeed, success of Chandrayaan augurs well for the entire humanity. https://t.co/1ke9Ga1rzY
— Narendra Modi (@narendramodi) July 16, 2023
इसरो ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया, जिसका लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की दुर्लभ उपलब्धि हासिल करना है। भूटान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण को लेकर इसरो और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ही बेहद खुश हूं।
यह क्षितिज से परे विज्ञान को समझने और कुछ नया सीखते रहने की आपकी दृष्टि एवं प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। शेरिंग ने कहा, भारत और मानवता को इस मिशन से अत्यधिक लाभ हो। अपने भूटानी समकक्ष के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने लिखा, “महामहिम, आपके गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए धन्यवाद। चंद्रयान की सफलता यकीनन पूरी मानवता के लिए शुभ संकेत है।
ये भी पढ़ें- सरकार ने ‘बफर स्टॉक’ के लिए तीन लाख टन प्याज खरीदा, BARC के साथ किया जा रहा परीक्षण, जानें क्यों?
