हल्द्वानी: स्कूटी से देसी शराब तस्करी करते दबोचा
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना पुलिस ने स्कूटी से देसी शराब की तस्करी करते हुए तस्कर दबोचा है। बीती 15 जुलाई को पुलिस ने जमरानी टेंपो स्टैंड के समीप हर दा चौराहे पर गश्त कर रही थी। इस बीच स्कूटी यूके 04 एजी 8866 सफेद रंग की स्कूटी से पकड़ा।
स्कूटी में दो पेटियां रखी हुईं थी। स्कूटी सवार का नाम शिवराज सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी राजेन्द्र नगर बताया। दोनों पेटी से देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और शराब जब्त की।
यह भी पढ़ें: काशीपुर: नालों का निर्माण किया होता तो इतनी बड़ी कीमत नहीं चुकानी पड़ती
