हल्द्वानी: हार्डवेयर की दुकान में दिनदहाड़े चोरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने दिनदहाड़े हार्डवेयर की दुकान में घुसकर गल्ले में रखे हजारों रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

शहनवाज मलिक निवासी बनभूलपुरा ने बताया कि उसकी कुसुमखेड़ा में हनुमान मंदिर के समीप वारिस हार्डवेयर के नाम से दुकान है। वह कहीं काम पर गया हुआ था जबकि उसका छोटा भाई मो. वारिस दुकान पर बैठा था।

दोपहर में करीब 1 बजे उसका भाई निकट की ही दूसरी दुकान पर सिलिकॉन का पेमेंट लेने गया। जब वह लौट कर आया तो देखा कि गल्ल में रखी नगदी गायब थी। जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक अनजान व्यक्ति दुकान घुसता हुआ दिखाई दिया है और कुछ ही सेकेंड में बराबर वाली गली में भाग निकला। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: स्कूटी से देसी शराब तस्करी करते दबोचा

 

संबंधित समाचार