सुलतानपुर: भ्रामक रिपोर्ट पर लंभुआ थाना प्रभारी तलब, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। लंभुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और लूट के कथित मामले में भ्रामक रिपोर्ट भेजने पर सीजेएम सपना त्रिपाठी ने लंभुआ थानाध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से बुधवार को तलब किया है।

मदनपुर पनियार निवासी नवल किशोर मिश्र ने अधिवक्ता संतोष पांडेय के जरिए कोर्ट में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी दी है। जिसमें थानाध्यक्ष ने दो पेज की भ्रामक रिपोर्ट कोर्ट में भेज दी। सीजेएम ने सख्ती दिखाते हुए थानाध्यक्ष को रिपोर्ट के साथ बुधवार को तलब किया है। 

मामले में गांव के रमेश, उमेश, सौरभ, गीता, आरती और मंजू समेत 15 लोगों पर बीते चार अप्रैल को महुआ बीनने के विवाद में घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट गाली गलौज और नकदी व बर्तन लूटने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : दारा सिंह चौहान भाजपा में हुए शामिल, बोले- योगी जी के नेतृत्व में यूपी में हो रहा चौतरफा विकास

संबंधित समाचार