गदरपुर: नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। पिछले कुछ समय से आवास विकास कालोनी में अपनी मां के साथ रह रही नव विवाहिता हिमांशी ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से लटकर जान दे दी। बताया जा रहा है दो माह पूर्व ही उसका विवाह मुरादाबाद निवासी खुराना परिवार में हुआ था। हिमांशी का ससुराल में कुछ तनाव चल रहा था।

घटना की सूचना हिमांशी की छोटी बहन गदरपुर निवासी शिवानी पत्नी पवन चावला ने पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया को दी। पंकज सेतिया द्वारा थानाध्यक्ष राजेश पांडेय को सूचना दी गई। सूचना पर महिला एसआई कुसुम रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये रुद्रपुर भेज दिया। पुलिस ने इसकी सूचना हिमांशी के पति को दे दी है। वहीं थानाध्यक्ष राजेश पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिेपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 

संबंधित समाचार