हल्द्वानी: बाइक ठीक कराई, पीटा और बिल दिए बिना भाग गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहले बाइक ठीक कराई और जब बिल मांगा तो बाइक मालिक ने मकैनिक को साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। इस मामले में कोतावली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस को दी तहरीर में गन्ना सेंटर निवासी ध्रुव पाल पुत्र छोटेलाल ने कहाकि वह मानपुर पश्चिम रामबाग स्थित वाहन के शोरूम में मकैनिक है। बीती 25 जून बंडिया किच्छा निवासी राशिद शाह पुत्र रियासत अली ने अपनी बाइक बनाने के लिए शोरूम में दी थी और तभी रिपेयरिंग में आने वाला लगभग खर्च राशिद को बता दिया था।

रिपेयरिंग के बाद राशिद ने टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक मांगी और ध्रुव को भी अपने साथ ले गया। आरोप है कि रास्ते में राशिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर ध्रुव को बुरी तहर पीटा और बिना बिल चुकाए भाग गया। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: कार बेच कर लाखों हड़पे, फिर कार भी हड़पी
 

संबंधित समाचार