Haldwani News: बस अड्डे में बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से बाजार को निकला एक व्यक्ति बस अड्डे में बेहोश हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी इंचार्ज हरिराम ने बताया कि रविवार शाम 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रोडवेज में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News: सांप से डंसवा कर की गई व्यवसायी अंकित की हत्या में गुत्थी उलझी, हिरासत में कई लोग

पुलिस ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। देर रात मृतक की पहचान मुखर्जी बिल्डिंग सौरभ होटल के पास रहने वाले देवकी नंदन दुम्का (40) पुत्र लीलाधर दुम्का की रूप में की। परिजनों के मुताबिक देवकी बाजार में किसी काम से आये थे।

यह भी पढ़ें- Haldwani News: एसटीएच में महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

संबंधित समाचार